Please wait

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के लैरो-परिगाम इलाके में सोमवार सुबह मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। यहां अभी अन्य आतंकवादियों के छुपे होने की आशंका है। सुरक्षाबलों का आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी है।

21 Aug 2023

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया

पुलवामा। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के लैरो-परिगाम इलाके में सोमवार सुबह मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। यहां अभी अन्य आतंकवादियों के छुपे होने की आशंका है। सुरक्षाबलों का आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी है।

सुरक्षाबलों को रविवार रात यहां आतंकवादियों के छुपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने रात को क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षाबल देररात आतंकवादियों के करीब पहुंच गए। इससे बौखलाए दहशतगर्दों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने तत्काल मोर्चा संभाला। अंततः सुबह दो दहशतगर्द ढेर हो गए। फिलहाल पुलिस व सेना ने आतंकियों के मारे जाने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News